लखीमपुर खीरी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने शुक्रवार को सीएमओ ऑफिस सभागार से किया। इस दौरान उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लगे सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद सीएम ऑफिस प्रांगण से एक जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दौरान उपस्थित लोगों को संचारी लोग नियंत्रण अभियान को लेकर मंत्री जी द्वारा शपथ दिलाई गई।
इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य विभाग लगातार जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। संचारी रोगों को रोकने के लिए इस अभियान की शुरुआत 1 जुलाई से हुई है जो 30 जुलाई तक चलेगी। इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता खासकर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, संगिनी का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। यह सब स्वास्थ्य विभाग की रीड की हड्डी की तरह काम कर रही हैं। इस दौरान सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने कहा कि संचारी रोग अभियान के साथ ही 15 जुलाई से दस्तक अभियान चलाया जाएगा। वहीं इस पूरे माह एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत गांव-गांव तक शुगर, डायबिटीज, ओरल कैंसर, महिलाओं में होने वाले कैंसर को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार व जांच की जाएगी, जिसका बड़ा लाभ जनमानस को मिलेगा। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन निरुपमा मोनी बाजपेई सहित सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह, जितेंद्र त्रिपाठी, अम्बरीश सिंह, अनूप मिश्रा, वीरेंद्र शुक्ला व अचल मिश्रा सहित सीएमएस एमसीएच विंग, डॉ. एसी श्रीवास्तव, सीएमएस जिला पुरुष चिकित्सालय डॉ. मदन लाल, एसीएमओ डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. बीसी पंत, डॉ. कुलदीप आदिम, व डिप्टी सीएमओ डॉ. धनीराम भार्गव और लाल जी पासी, मलेरिया अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव सहित जिला चिकित्सालय के समस्त डॉक्टर और सीएमओ ऑफिस के कर्मचारी उपस्थित रहे।
