पुलिस अधीक्षक सुजीव सुमन के निर्देशन में पुलिसकर्मियों की जीवनशैली एवं रहन सहन में गुणात्मक सुधार एवं बेहतर वातावरण प्रदान करने के उद्देशय से पुलिस लाइन परिसर जनपद खीरी में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त आदर्श बैरक का निर्माण किया गया है। उक्त नवनिर्मित “आदर्श बैरक” का आज दिनांक 30.06.2022 को पुलिस अधीक्षक द्वारा उद्घाटन किया गया। नवनिर्मित बैरक में पुलिसकर्मियों को बाद डियुटी विश्राम करने हेतु बेड, गद्दा, तकिया, बेडशीट एवं सामान रखने हेतु अलमारी दी गई है। साथ ही मनोरंजन हेतु टेलीविजन भी लगाया गया है। बैरक से अटैच बाथरूम, शौचालय उत्तम गुणवत्ता के बनावाए गए हैं। आदर्श बैरक के भांति ही आगे अन्य सभी बैरक का भी जीर्णोद्धार कराया जाना है। वर्तमान में गंगा बैरक का कार्य चल रहा है। बैरक के साथ ही महिला थाना परिसर में हुए जीर्णोद्धार कार्य को भी महिला थाना के हैंडओवर किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह; क्षेत्राधिकारी सदर, संदीप सिंह सिंह; प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी, प्रवीण सिंह; प्रतिसार निरीक्षक एवं पुलिस लाइन के समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
