मितौली खीरी |विकास खण्ड मितौली की ग्राम पंचायत बल्लीपुर के बरदहा गांव में बजट पर चर्चा एवं विकास का लोकार्पण किया गया । पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री कृष्णा राज अमृत सरोवर का फीता काटकर शुभारंभ किया
पूर्व दर्जा प्राप्त राजमंत्री कृष्णाराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों की विस्तृत चर्चा की और कहां भाजपा सरकार आखरी पायदान पर खड़े व्यक्ति का चिंतन करती है गरीबों और दलितों के उत्थान के साथ-साथ महिलाओं के लिए नारी सशक्तिकरण अभियान चलाकर महिलाओं का सम्मान किया है बहुत सी योजनाएं चलाकर देश और प्रदेश को समृद्ध साली बनाने का कार्य किया है वहीं दर्जा प्राप्त मंत्री मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा जब सें भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तब सें प्रदेश में शिक्षा का स्तर बढा है सरकार का पूरा फोकस शिक्षा व विकास कार्यो की ओर है प्रदेश का चौमुखी विकास किया जाएगा वहीं कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में औरंगाबाद कस्बे में पावर हाउस बनवाया गया कैहमहरा में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य कराया गया ढखिया देवी में इंटर कॉलेज और क्षेत्र में दर्जनों रोडें बनवाने कार्य किया जा रहा है और जल्द ही फत्तेपुर में पावर हाउस का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेन्द्र सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी की तमाम योजनाओं के बारे में आम जनता को बताया वही जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने भारतीय जनता पार्टी चौमुखी विकास कें नए बजट ला रही है और सरकार के पास विकास कार्य के लिए वजट की कमी नही है मितौली मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह , मैगलगंज मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर तिवारी पग्गू युवा नेता अमित सिंह , युवा नेता अनुज शुक्ल, राकेश सिंह, शम्साद अली, कमलाकांत दिक्षित, अमित बाजपेई ,सचिन पाण्डेय, रामगोपाल आदि हजारों की संख्या भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण व क्षेत्र के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
