मितौली खीरी |पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज मितौली क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप मल्ल के निर्देशन में थाना प्रभारी सुनीत कुमार द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु विधिक कार्यवाही करते हुए 03 नफर अभियुक्त 1. जिबरान अली पुत्र इकलाख खान निवासी कस्ता थाना मितौली जनपद खीरी 2. मोहम्मद इखलाक पुत्र अजीजुल रहमान निवासी कस्ता थाना मितौली जनपद खीरी 3. मनु पुत्र मोहम्मद इखलाक खान निवासी कस्ता को151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय उप जिला मजिस्ट्रेट मितौली जनपद खीरी के समक्ष पेश किया गया।
