मितौली खीरी। सूबे के मुखिया के आदेश के बाद भी किसानों की समस्याओं से निजात नहीं मिल रहा है। लाखो रुपए खर्च करने के बाद भी आवारा पशु किसानों की कठिन परिश्रम कर उगाई गई फसल को आज भीपूरी तरह से नष्ट कर रहे है।
विकास क्षेत्र के कैमा नीमचेनी क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने अपनी गाढ़ी कमाई से उगाई गई फसल के नुकशान से अजीज आए किसानों ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर अपनी फसल की बरबादी रोकने के लिए प्रार्थना पत्र देते हुए कहा आवारा पशु हमारे खेतो की फसल चट कर जाते है जब हम लोगो ने ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान से कहते है तो उनका कहना की इस क्षेत्र में कोई आवारा पशु नही है किंतु सत्यता तो कुछ और है। यदि ग्रामीणों की माने तो यह क्यों कहा जा रहा है की क्षेत्र में कोई आवारा पशु नही है। इसकी भी जांच होनी चाहिए।
