मितौली खीरी | मितौली थाना परिसर में समाधान दिवस उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ समाधान दिवस में पुलिस उप अधीक्षक मितौली अभय प्रताप मल्ल एवं थाना प्रभारी मितौली सुनीत कुमार उपस्थित रहे। समाधान दिवस में मात्र 16 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए उप जिलाधिकारी मितौली ने प्राप्त प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण के संबंध में संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया पूर्व में हुए समाधान दिवस की समीक्षा करते हुए उप जिलाधिकारी मितौली ने संबंधित शिकायत कर्ताओं से दूरभाष पर वार्ता की शिकायती प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए गए समाधान दिवस में राजस्व निरीक्षक मनु माथुर एवं वरिष्ठ लेखपाल शिव कुमार सिंह तथा क्षेत्र के समस्त राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे
