लखीमपुर खीरी में उ0प्र0 शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान बाल श्रम/ बचपन बचाओ आन्दोलन के क्रम में पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी के पर्यवेक्षण में ए0एच0टी0यू0 में नियुक्त प्रभारी निरीक्षक जैनेंद्र कुमार कर्मचारीगण का0 आशीष सिंह चौहान, का0 राजेश यादव व संयुक्त आरपीएफ, चाइल्ड लाइन से समन्वयक संतोष राजवंशी, रघुवीर द्वारा लखीमपुर खीरी शहर में स्थित होटल एवं हाइवे पर ढ़ाबा, कारखाना ऑटो पार्ट्स दुकानों एवं बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर चेकिंग की गयी तथा मालिकों को हिदायत दी गयी कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को काम पर न रखा जाए। चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन लखीमपुर से ट्रेन में व्यापार करते हुए 04 नाबालिग बच्चे पाए गए। इन 04 बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया गया तथा इनके मालिकों के विरुद्ध श्रम विभाग द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।
