उत्तर निघासन रेंज के मझरा पूरब बीट क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच दहशत का पर्याय बनी एक बाघिन पिंजड़े में हुई कैद। एक सप्ताह पूर्व खैरटिया में श्री राम जानकी मंदिर के पास बाबा जी की कुटी से साधु मोहनदास को बाघ के द्वारा निवाला बनाए जाने के बाद वन कर्मियों ने करीब आधा दर्जन पिजडे लगाए थे। जिसमें आज रात एक हिंसक बाघिन कैद हो गई है। यह बाघिन श्री राम जानकी मंदिर से कुछ ही दूरी पर लगे पिंजड़े में कैद हुई है। बाघिन के पिंजडे में कैद हो जाने के बाद वन कर्मियों के साथ ही इलाकाई ग्रामीणों ने कुछ राहत की सांस ली है।
