रिपोर्ट – रमेश शुक्ला
मितौली खीरी | जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह द्वारा संपूर्ण जनपद में मृतक आश्रितों के नाम संचालित भौमिक वरासत अभियान के तहत उप जिलाधिकारी मितौली वीके उपाध्याय एवं तहसीलदार अमिता यादव के निर्देशन में ग्राम पंचायत सुहेला में मृतक की भूमि को उनके आश्रितों के नाम दर्ज किए जाने का सामूहिक कार्यक्रम संचालित किया गया । इस कार्यक्रम में तहसील मितौली की राजस्व टीम द्वारा वरासत कार्यक्रम संपन्न कराया गया ।खंड विकास अधिकारी मितौली चंदन देव पांडे ने वरासत अभियान की समीक्षा करते हुए कोई व्यक्ति वरासत होने से छूट न जाए ग्राम सुहेला पहुंच कर ग्राम पंचायत के नागरिकों के साथ बैठक कर ग्राम पंचायत में आई शिकायतों को मौके पर ही राजस्व टीम को निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया गया इस अवसर पर क्षेत्रीय लेखपाल एवं क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे।
