मितौली खीरी | मितौली विकासखंड के खण्ड विकास अधिकारी चंदन देव पाण्डेय के दिशा निर्देश पर पूर्व एजेंडा के अनुसार को ग्राम पंचायत चपरदाहा के रिक्त उचित दर विक्रेता / कोटेदार का प्रस्ताव ग्राम प्रधान शमशेर की अध्यक्षता में हुई, खुली बैठक में केवल एक मात्र आवेदक संगीता देवी पुत्री राम आसरे अनुसूचित जाति का प्रस्ताव सर्वसम्मति से शांतिपूर्वक पारित किया गया।बैठक में ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार व एडीओ मुन्ना लाल रहे। इस बैठक में सभी सम्मानित नागरिक गण मौजूद रहे
