मितौली खीरी ।केदार सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज मितौली में हाईस्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा जिसमें कुल 101 बच्चों ने परीक्षा दी सभी बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। साथ इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग व कृषि वर्ग का परीक्षा फल भी शत प्रतिशत रहा। हाई स्कूल आकाश सिंह 90 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया वही क्रमश द्वतीय व तृतीय स्थान पर अखण्ड प्रताप सिंह व अजित प्रताप रहे।
वहीं इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में प्रिंस मिश्रा 83.4 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया वही द्वतीय व तृतीय स्थान पर आकाश पाल व शिवम रहे। कृषि वर्ग में प्रथम स्थान पर अमृत सिंह द्वतीय स्थान पर अजय कुमार व तृतीय स्थान पर अनिल कुमार रहे।
सर्वोत्तम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधक बृजेश सिंह, धीरेंद्र सिंह तथा प्रधानाचार्य विनय मिश्रा के द्वारा विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर तथा मेडल पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गयीं । मितौली कस्बे के गरीब परिवार में जन्मी श्रद्धा गुप्ता पुत्ती सरयाम किशोर गुप्त जो लकड़ी के ठेले में छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का जीवन यापन करने वाले की बेटी ने राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में 91% अंक पाकर टॉप रही वहीं जिले में पांचवा स्थान पाकर परिवार का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश शुक्ल ने श्रद्धा गुत्ता को उनकी सफलता पर ढेर सारी बधाइयां देते हुए मंगलमय भविष्य की कामना की, साथ में विद्यालय के अध्यापक भानु तिवारी, आशुतोष अग्निहोत्री ,जाहिद अली, कमल किशोर मिश्र,किशन कुमार यादव , ओमकार वर्मा , विवेक यादव एवं रामकुमार मौजूद रहे।
