मितौली खीरी।थाना मितौली क्षेत्र के कस्ता ममरी मार्ग स्थित बीरमपुर कस्बे के निकट नहर पुलिया के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की टक्कर में एक मोटर साइकिल से दो सवार गंभीर घायल हो गए तथा दूसरा बाइक सवार जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी किन्तु स्थानीय नागरिकों द्वारा घायलो को सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र मितौली 108 से लाया गया जहां डॉक्टरों ने अति गम्भीर कारीबड़ेरी निवासी टिंकू पुत्र शिशुपाल 30 वर्ष को मृत घोषित कर दिया।
वहीं दोनो घायलो साहब लाल पुत्र गिरिजा लाल और मनोज कुमार पुत्र रामनगीना का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।
सूचना पाकर मौके पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
