लखीमपुर खीरी के मितौली में राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अति कुपोषित बच्चों को गोद लिए जाने की प्रक्रिया के अंतर्गत विकासखंड मितौली के अबगावां प्रथम अबगावां द्वितीय मैं अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली डॉक्टर देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा दो बच्चों को गोद लिया गया है जिनको आज उनके घर जाकर पोषण पोटली दी गई साथ ही परिवार वालों को पोषण पोटली में उपलब्ध पोषक आहार के फायदे के बारे में भी बताया गया इस अवसर पर सीडीपीओ श्रीमती सुशीला देवी ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद तैयब सिद्दीकी एसटीएस राजेंद्र सिंह आंगनबाड़ी कार्यकत्री व गणमान्य लोग उपस्थित रहे
