मितौली खीरी ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगल के उपलक्ष में आज सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए ताता लगा रहा भक्त लोग सुंदरकांड पाठ रामचरितमानस पाठ हनुमान चालीसा पाठ व पूजन अर्चन कर सुबह से ही लोग स्टाल लगाकर पूड़ी, सब्जी, हलवा, बूंदी, शर्बत जगह जगह प्रसाद वितरण किया गया। ब्लॉक गेट के सामने ॐ जय भोले काँवरिया सेवा समिति अध्यक्ष अनिल बहेलिया द्वारा भंडारा, पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में पूर्व अध्यापक सुधाकर शुक्ल, विपिन मिश्रा द्वारा भंडारा, पौराणिक दुधवा सती शिव मंदिर प्रांगण में शिशुपाल राठौर (राठौर होटल वाले) के द्वारा बूंदी शरबत, सोनम हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉक्टर संदीप यादव द्वारा भंडारा, साईं बाबा हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉक्टर प्रशांत शुक्ल शुक्ल द्वारा रामचरितमानस पाठ के उपरांत भंडारा, रामू दीपू शुक्ल के द्वारा अपने प्रतिष्ठान पर छोले, चावल, मीठा शरबत ,शैलेंद्र राठौर चंद्रभाल मोहल्ला रामनगर छोटी नहर के निकट शरबत, विवेक गौतम मोहल्ला रामनगर निकट छोटी नहर के पास भंडारा, आदित्य गुप्त, अनूप गुप्त, गौरव गुप्ता गुप्त, गुप्ता गिफ्ट गैलरी अस्पताल रोड द्वारा भंडारा, सुरेश जयसवाल द्वारा कस्ता सीतापुर मार्ग पर भंडारा,क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में भक्तों ने स्टार लगा कर जगह-जगह प्रसाद वितरण किया।
