लखीमपुर खीरी |पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में जनपद खीरी के समस्त थानों के कर्मचारियों द्वारा “साइबर क्राइम” से जागरुकता के अंतर्गत साइबर क्राइम को परिभाषित करते हुए उससे बचने के तौर तरीके व सभी संभाववत बिदुंओ पर प्रकाश डाला गया व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर के प्रचार प्रसार में किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने, अन्जान नम्बर से आयी काल को न उठाने, ओटीपी वेरिफिकेशन को स्वीकार न करने, अपना डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, सीवीवी, एटीएम पिन, नेट बैंकिग पासवर्ड को सिक्योर बनाने के लिए इण्टरनेट मीडिया का उपयोग करते समय सावधानियां बरतने, आनजान लोगो की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करने की अपील की गई। साइबर सेल टीम द्वारा साइबर से बचाव के बारे में ग्राम वासियों को जानकारी दी गई तथा साथ ही साइबर से बचाव के सम्बन्ध में पंपलेट को जनता में बांटकर व सार्वजनिक स्थान पर चस्पा किया गया। जिसे आम जन द्वारा ध्यानपूर्वक सुना गया तथा उनसे यह अनुरोध किया गया कि आप अपने-अपने गांव व घर जाकर अपने-अपने परिचितों को इसके बारे में जागरुक करें।
