मितौली खीरी। विकासखंड मितौली लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर बस स्टॉप मितौली के सामने स्थित साईं बाबा चिकित्सालय के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कस्ता विधायक के भाई गौरव सिंह मोनू व संरक्षक सांई बाबा चिकित्सालय व शिव बिक्र फील्ड के प्रबंधक प्रदीप शुक्ल , साईं बाबा चिकित्सालय के प्रबंधक डॉ प्रशांत शुक्ल फिजिशियन पूर्व जिला चिकित्सालय लखीमपुर खीरी ने बालाजी व साईं बाबा की झांकी का पूजन अर्चन आरती दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया बाहर से पधारे दूरदर्शन कलाकार श्याम सांवला म्यूजिकल ग्रुप लखीमपुर द्वारा सुंदरकांड पाठ, बाला जी के भजन सुना कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया
मुख्य अतिथि ने तहसील मितौली स्थित साईं बाबा चिकित्सालय की शुरुआत आज के दिन 3 वर्ष पहले शुरु की गई थी साईं बाबा चिकित्सालय के प्रबंधक डॉक्टर प्रशांत शुक्ल ने अपनी मेहनत से लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधाएं देने के साथ-साथ हर महीने और साप्ताहिक अच्छे अच्छे डॉक्टरों द्वारा निशुल्क कैंप लगाकर लोगों को अच्छी चिकित्सा सुविधा प्रधान की है। उसके साथ साथ गरीबों मजदूरों और पिछड़े वर्ग के लोगों को निशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया ।नॉर्मल डिलीवरी के साथ-साथ ओपीडी की भी सुविधा चिकित्सालय द्वारा निशुल्क प्रदान की गई और समस्त रोगों का इलाज गारंटी के साथ किया गया तथा हमारे पिताजी ने इस चिकित्सालय का शुभारंभ किया था आज मुझे काफ़ी खुशी हो रही है की यह काफी ऊंचाइयों पर पहुंच कर गरीबों दलितों और आखिरी पायदान पर खड़े लोगों अच्छी सुविधाएं दी है और इलाज के साथ-साथ आंखों का निह ,: शुल्क ऑपरेशन भी किया गया। आयुष्मान कार्ड वालों को निशुल्क सुविधाएं दी गई। कन्याओं पुरोहितों को भोजन दक्षिणा के साथ साथ समस्त क्षेत्रवासियों को प्रसाद का भी वितरण किया गया
