मितौली खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में देश के यस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अंतर्गत सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत अधीक्षक डॉ देवेंद्र सिंह के देखरेख में ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व राज्य सभा सांसद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर द्वारा पल्स पोलियो बूथ पर बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक पिला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथही प्रधानमंत्री टीवी मुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत 12 टीवी मरीजों को पोषण किट प्रदान की गई जिसमे 6 टीवी मरीजों को उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय, चार तहसीलदार मितौली अमिता यादव ,एक अधीक्षक डॉ देवेंद्र सिंह ,एक प्रदेश प्रवक्ता द्वारा गोद लिया गया इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में 91 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया उन्हें निशुल्क दबाएं दी गई चिकित्सा शिविर में डॉक्टर पुरुषोत्तम वर्मा ,डॉक्टर शोएब अख्तर, डॉ शिप्रा वर्मा ,डॉ रेनू बैसवार ,आयुर्वेदिक डॉक्टर राजकिशोर, लैब टेक्नीशियन शिवेंद्र सिंह ,एसटीएस राजेंद्र सिंह, आयुष्मान मित्र नीतीश पांडे, द्वारा सेवाएं प्रदान की गई इस अवसर पर जिला समन्वयक टीवी कार्यक्रम रंजीत सिंह, फार्मासिस्ट आशीष शर्मा, सत्येंद्र वर्मा, प्रवेश कुमार ,बी पी एम मोहम्मद तैय्यब सिद्दीकी ,बेम अमित सक्सेना ,बी सी पी एम रोहित पाल ,ए एन एम रिशा पांडे, सी एच ओ प्रमोद पाल, कल्पना वर्मा, गरिमा वर्मा ,रजनी शुक्ला, राहुल यादव आदि अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
