फूलबेहड़ क्षेत्र के महेवागंज कस्बे में है झोलाछापों व अवैध अस्पतालों की भरमार। लखीमपुर खीरी। सीएमओ के आदेशों की जनपद में झोलाछाप जमकर धज्जियाँ उड़ाते नजर आ रहे हैं। सीएमओ ने झोलाछापों व अवैध अस्पतालों को लेकर एक वीडियो के जरिए झोलाछापों व अवैध हास्पिटलों के संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए आदेशित किया था कि जनपद में अवैध रूप से चला रहे झोलाछाप क्लीनिकों तथा अवैध अस्पतालों के संचालक या तो बंद कर दें या फिर कार्यवाई के तैयार हो जायें। लेकिन धीरे धीरे एक सप्ताह से अधिक समय हो चला है अभी तक किसी भी झोलाछाप ने अपनी क्लीनिक बंद नहीं की। सीएमओ के आदेशों का झोलाछापों पर कोई असर नहीं। झोलाछाप एवं अवैध हास्पिटलों के संचालक धड़ल्ले से संचालन कर रहे हैं। इधर फूलबेहड़ सीएचसी के कस्बा महेवागंज में सबसे अधिक झोलाछापों व अवैध हास्पिटलों की भरमार है और पूरे जनपद में फूलबेहड़ सीएचसी अधीक्षक झोलाछापों व अवैध अस्पतालों के खिलाफ विभागीय कार्यवाई करने में सबसे फिसड्डी हैं। इन महोदय के लिए सीएमओ साहब के आदेश कोई मायने नहीं रखते। फूलबेहड़ सीएचसी क्षेत्र में जितने भी झोलाछाप व अवैध अस्पताल संचालित हो रहे हैं वह महोदय के इशारे पर ही चलते हैं। क्योंकि इन महोदय ने अपने कार्यकाल में कभी भी किसी झोलाछाप के खिलाफ विभागीय कार्यवाई नहीं की। जिसकी वजह इलाके में हर रोज नये अवैध अस्पताल खुल रहे हैं। जिसका खामियाजा लोगों को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ता है।
Related Stories
September 7, 2022
September 5, 2022
