मितौली खीरी | लखीमपुर खीरी के सीएमओ के निर्देश पर मितौली क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। ऐसे में जो भी अवैध हॉस्पिटल व क्लीनिक चलते पाए जाएंगे तो क्लीनिक के संचालकों पर कार्रवाई कर उनको सील किया जाएगा
मितौली चिकित्सा प्रभारी देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने एक फर्जी चांदसी क्लीनिक को शील किया है।
बुधवार को क्षेत्र के गनेशपुर में चांदसी क्लीनिक को शील किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ देवेंद्र सिंह ने बताया ग्रामीणों के द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई थी। गणेशपुर में फर्जी झोलाछाप क्लीनिक चलाया जा रहा।
जिसके चलते उच्चधिकारियों के निर्देशन में चिकित्सा प्रभारी डॉ देवेंद्र कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गनेशपुर में एक झोलाछाप बंगाली डॉक्टर के क्लीनिक पर छापेमारी कार्यवाही की। छापेमारी के दौरान मौके पर चांदसी क्लीनिक के संचालक कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा पाये। जिसके चलते क्लीनिक को शील किया गया।
