लखीमपुर खीरी | अपर पुलिस महानिदेशक , यूपी 112, लखनऊ द्वारा जगदीश चन्द्र यादव, प्रभारी निरीक्षक यूपी-112, जनपद खीरी को उनके कुशल पर्यवेक्षण में जनपद खीरी के इवेंट में डिस्पैच, एक्नाॅलेज, इनरूट, अराइव एवं ए0टी0आर की समस्त कार्यवाही को न्यूनतम समय में पूर्ण कराकर प्रचलित माह जून, 2022 में प्रदेश स्तर पर औसत रिस्पोंस टाइम भी 10 मिनट से कम मेंटेन रखने के दृष्टिगत प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया तथा जगदीश चन्द्र यादव, प्रभारी निरीक्षक यूपी-112, जनपद खीरी के द्वारा लगनशील एवं तत्परतापूर्वक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं भी दी गई।

