गोला खीरी| रात्रि में आरती के समय गोला गोकर्णनाथ में स्थित शिव मंदिर के गर्भ गृह में काफी लोग जमा होकर लंबे समय तक गर्भ गृह में ही बैठ गए थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए गोला मंदिर कमेटी अध्यक्ष, जनार्धन गिरी जी ने बार-बार पुलिस से अनुरोध किया कि मंदिर के गर्भ गृह में काफी देर से एकत्रित भीड़ को बाहर निकलवाया जायें ताकि आरती पूर्ण कर मंदिर के कपाट बंद किये जा सके, जिससे अगले दिन सोमवार को होने वाली हजारों की भीड़ को समय से दर्शन कराया जाना संभव हो सके। प्रभारी निरीक्षक थाना गोला व मंदिर परिसर में तैनात पुलिसकर्मी द्वारा भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा था।
Related Stories
February 14, 2023
