लखीमपुर खीरी | पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी यातायात के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 18.07.2022 को लिलौटी नाथ मंदिर तिराहे पर श्रावण मास में गोला गोकरण नाथ कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक के पश्चात लिलौटी नाथ मंदिर में पूजन अर्चन के लिए आते समय तिराहे पर देखा गया कि ट्रैक्टर ट्रालियों से श्रद्धालु/कावड़ यात्रियों द्वारा ट्रैक्टर ट्राली के जॉइंट पर एवं ट्राली के पीछे पैर लटकाकर बैठे दिखे जिन्हें रोककर यातायात नियमों का पालन करने हेतु बताया गया की पीछे से कोई वाहन टक्कर मारने पर पैर में गंभीर चोट आ सकती है और ट्रैक्टर चालक द्वारा अचानक ब्रेक मारने पर ज्वाइन पर बैठे श्रद्धालु नीचे गिर सकते हैं जिससे गंभीर चोटें आ सकती है भविष्य में ऐसा ना करें ट्रैक्टर चालकों एवं श्रद्धालुओं को सख्त हिदायत दी गई एवं जागरूक करते हुए बताया गया कि आये दिन सड़क हादसे होते हैं जिसमें लोगों की जान चली जाती है इसका सबसे प्रमुख कारण यातायात नियमों की जानकारी न होना या जानकारी होने के बाद भी उसका पालन न करना है। दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग अवश्य करें, भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को निर्धारित गति में चलायें, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें, स्टण्ट बाइकिंग से बचें, काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हार्न का प्रयोग न करें, गलत दिशा में न चलें। इसी तरह यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी तथा लोग सुरक्षित रहेंगेl साथ ही लालपुर बैरियर चौराहा स्थित नेशनल हाईवे से लगा हुआ दुकानदारों द्वारा छप्पर ठेला आदि लगाकर अतिक्रमण किया गया था जिसे हटवाया गया और भविष्य में अतिक्रमण ना करने के संबंध में चेतावनी दी गईl
जनपद में जनपदीय पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 126 वाहन चालकों का चालान मोटरयान अधिनियम के तहत किया गयाl
