मितौली खीरी| राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर उप जिलाधिकारी मितौली वीके उपाध्याय की अध्यक्षता में 20 जून दिन सोमवार को तहसील कर्मचारियों के साथ आम नागरिकों को योगाभ्यास कराया गया। 21 जून राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी मितौली एवं खंड विकास अधिकारी मितौली चंदन देव पांडे के साथ सैकड़ों नागरिकों ने राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में योगाभ्यास किया इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी मितौली ने समस्त नागरिकों से योग प्रिया करने की अपील करते हुए कहा रोजमर्रा दौड़ भाग की जिंदगी में निरोग रहने के लिए योग की नितांत आवश्यकता है समाज के प्रत्येक व्यक्ति को योग प्रक्रिया कर शरीर को निरोगी रखा जा सकता है योगासन एवं प्राणायाम हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए जिससे समाज का प्रत्येक व्यक्ति निरोगी रह सकेगा सुबह 6:00 बजे नागरिकों की भीड़ योगाभ्यास करने के लिए राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में जुट गई थी वही दुधवा सती मंदिर पर विश्व हिंदू परिषद के खंड कार्यवाहक विपिन भट्ट की अध्यक्षता में भी योगाभ्यास किया गया खंड विकास अधिकारी मितौली की प्रेरणा से विकासखंड मितौली की अधिकांश ग्राम पंचायतों में मनरेगा श्रमिकों के साथ रोजगार सेवकों एवं ग्राम प्रधानों द्वारा मनरेगा कार्य स्थल पर योगाभ्यास किया गया राष्ट्रीय योग दिवस पर उप जिलाधिकारी मितौली एवं खंड विकास अधिकारी मितौली ने विशेष रुप से आम नागरिकों को योगाभ्यास करने की सलाह दी गई तथा योगाभ्यास कराया भी गया
