मोहम्मदी खीरी।मोहम्मदी उप जिलाधिकारी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने आज युवा प्रेस क्लब के सभी पत्रकारो से आऐ तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ला से परिचय कराया,जिसमे उप जिला अधिकारी ने बताया कि तहसीलदार श्री संतोष कुमार शुक्ला 2012 बैच के हैं, जिन्होंने जौनपुर, लखनऊ और बलिया में अपनी सेवाएं दी हैं, धौरहरा के बाद मोहम्मदी तहसील का कार्यभार संभाला है। उन्होंने कहा नये अधिकारी को भौगोलिक स्थिति जानने और समझने में समय लगता है,इनकी पत्नी इसी जनपद में विकास खंड अधिकारी के रूप में अपनी सेवाऐ दे रही हैं। तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि शासन की नीतियों और कार्यो को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकताओ में से एक है,मीडिया से सकारात्मक सहयोग का अनुरोध भी है,आज की बैठक सुखद माहौल मे हुई, सभी मीडिया बंधुओं ने दोनों अधिकारियों की उज्जवल भविष्य की कामना भी की।बैठक में अब्बास नक़वी, कमल गुप्ता, रवि शुक्ल, डॉ जर्रार खान, शिब्लू, हरबिंदर सिंह, आकाश सैनी, सुखविंदर सिंह, देव रंजन मिश्रा, रविउल्ला खान, साहित तमाम पत्रकार बंधू मौजुद रहे।
