पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारीजनो के बेहतर स्वास्थ्य हेतु पुलिस लाइन खीरी परिसर में “आयुर्वेदिक शिविर” का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में आयुर्वेदिक डॉ0 हरवंश कुमार एवं योग प्रशिक्षक श्री कुलदीप वर्मा द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाकर पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारीजनों को नि:शुल्क परामर्श व दवाई वितरित कराई गई।
