पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व समाज विरोधी अवैध क्रिया-कलापों के विरुद्ध चलायें जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 15.06.200 को थाना पलिया पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 05 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 52 अदद ताश के पत्ते व कुल 6430 रू0 बरामद किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना पलिया पर मु0अ0सं0 319/2022 धारा 13 जुआ अधि0 पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी है।
