मितौली खीरी | पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 15.06.2022 को थाना मितौली पुलिस द्वारा अभियुक्त मिथलेश शुक्ला पुत्र तोताराम शुक्ला को 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना मितौली पर मु0अ0सं0 193/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
