फरधान खीरी |पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना फरधान पुलिस द्वारा अभियुक्त रामसनेही पुत्र जमुना प्रसाद को 550 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना फरधान पर मु0अ0सं0 291/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
