लखीमपुर खीरी।जनपद के ग्राम विशेनपुरी कॉलोनी में एक गरीब परिवार की मदद कर पलिया विधायक रोमी साहनी ने संवेदनशीलता का परिचय दिया है।
जानकारी के अनुसार, पूनम गौतम की शादी के लिए उनकी मां पुष्पा गौतम ने कर्ज लिया था, जिससे परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। जैसे ही इस मामले की जानकारी विधायक को मिली, उन्होंने तत्परता दिखाते हुए 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
मदद मिलने के बाद भावुक पुष्पा गौतम ने कहा कि “मेरे लिए ये 30,000 रुपये 100 लाख के बराबर हैं।”
विधायक की इस पहल से न केवल परिवार को बड़ी राहत मिली, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी गया कि जनप्रतिनिधि जनता के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं।
