मैगलगंज। आगामी अंबेडकर जयंती के दृष्टिगत थाना मैगलगंज परिसर में क्षेत्राधिकारी मितौली यादवेंद्र यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, आयोजकों एवं संबंधित व्यक्तियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान प्रस्तावित रैलियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के रूट चार्ट की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र यादव ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को शांति, सौहार्द और अनुशासन के साथ मनाया जाए, ताकि क्षेत्र में भाईचारे और सद्भाव का वातावरण बना रहे।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
