पंकज कुमार( एडिटर इन चीफ)
लखीमपुर-खीरी | पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी यातायात के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा यातायात माह के अंतर्गत आज दिनांक 10.06.2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयकर विभाग द्वारा आयकर दाताओं को जागरूकता सप्ताह साइकिल रैली आयोजित की गई। रैली को श्री अनिल कुमार सिंह मुख्य विकास अधिकारी एवं श्री पीडी वर्मा आयकर अधिकारी, लखीमपुर खीरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जो इनकम टैक्स कार्यालय इमली तिराहा से नौरंगाबाद डीसी रोड होते हुए सौजन्या, राजापुर, एलआरपी, ओवरब्रिज धर्मशाला सदर चौराहा, मिश्राना होते हुए अपने उदगम स्थल पर संपन्न हुई। जिसमें लोगों को यातायात नियमों के बारे में पंपलेट एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित म्यूजिक सुनाकर जानकारी दी गई, साथ ही (नेक आदमी) गुड सेमिनेटर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को (गोल्डन आवर) 1 घंटे के अंदर अस्पताल पहुंचाए जाने पर पुरस्कार राशि जनपद स्तर पर ₹5,000 रुपये, प्रदेश स्तर पर ₹50,000 रुपये के बारे में पुलिस कर्मियों को जानकारी दी गई।
वाहन चलाते समय निम्न सावधानी अवश्य बरतें जैसे- वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन से कदापि बात ना करें, गलत दिशा में वाहन ना चलाएं, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी ना चले, शराब के नशे में वाहन न चलाएं, तेज रफ्तार में वाहन ना चलाएं। ढाबा स्वामियों एवं चालक परिचालकों को भी हिदायत दी गई कि रोड के किनारे वाहन कदापि खड़ी न करें आदि उपरोक्त नियमों का पालन करने पर दुर्घटनाएं कम होगी लोग सुरक्षित रहेंगेl
