सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्री मां दुर्गा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, एवं विशाल संत सम्मेलन के प्रथम दिन कलश यात्रा के साथ यज्ञ का हुआ शुभारंभ।
मितौली खीरी। विकासखंड मितौली क्षेत्र के ग्राम लोहागढ़ में सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं मां दुर्गा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया माताओं बहनों ने सर पर कलश रखकर गाजे-बाजे, भजन, किर्तन, जयघोष के साथ कलस यात्रा निकाली गई । सैकड़ों की संख्या में माताओं बहनों ने सिर पर कलश रखकर यज्ञ मंडप स्थल से कठिना नदी स्थित बाबा कष्ट हरण धाम पहुंच कर यज्ञाचार्य पंडित सुमंत मिश्र की टीम ने वैदिक मंत्रों के साथ घटो का पूजन करवाखर घटों में जल भरवाया। माताओं बहनों ने अपने – अपने कलशो में पवित्र जल भरकर सर पर कलश रखकर यज्ञ स्थल पहुंची जहां आचार्य ने वैदिक मंत्रोचार से यज्ञ मंडप स्थल को पवित्र किया गया। यज्ञ में प्रतिदिन श्री राधा माधव लीला दर्शन मंडल वृंदावन धाम से पधारे कलाकारों द्वारा दोपहर की बेला में 2 बजे से 5 बजे तक व रात्रि की बेला में सायं 8 बजे से 12 बजे तक सुंदर झांकियों से ओत प्रोत धार्मिक लीलायें दिखाई जायेगी। 2 जून 2022 गुरुवार को वेदी रचना ,मंडप प्रवेश, अरणी मंथन, तीन जून शुक्रवार को अग्नि प्राकट्य एवं दुर्गा मूर्ति की स्थापना 4 जून से छे जून तक दैनिक की भांति यज्ञादि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उसी दिन 6 जून को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हेतु शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी। सात जून को यज्ञ की पूर्णाहुति, कन्या भोज व विशाल भंडारे के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी। यज्ञ आचार्य पंडित सुमंत मिश्र, पंडित अनूप तिवारी, पंडित मदन अवस्थी, पंडित राहुल दीक्षित, पंडित अभिराम मिश्र आचार्यो द्वारा प्रतिदिन वैदिक मंत्रों से हवन पूजन किया जायेगा। यज्ञ के आयोजक नंद किशोर त्रिपाठी, राजेंद्र पाल, बाबा रामदास, अमित पाल, विजय पाल, दीपक राज, परशुराम पाल, प्रमोद पाल, मनोज पाल, आशीष त्रिपाठी, रामनरेश, रूपनरायन निषाद, विश्राम लाल पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तेंदुआ उमेश सिंह, अखिलेश मिश्र, सहित काफी संख्या में दुर्गा स्वरूपा माताएं बहने ,भक्तगण ,संभ्रांत नागरिक व कमेटी के सदस्य ग्राम व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
