मितौली खीरी । जेष्ठ मास के तृतीय बड़े मंगल पर जगह- जगह रामचरितमानस पाठ, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। सुबह से ही माताओं, बहनों, हनुमान भक्तों ने पूजन अर्चन के साथ भंडारे का शुभारंभ किया । भक्तों ने भंडारे के आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के साथ साथ हलवा ,बूंदी,मीठा शरबत ,खीर- पूड़ी ,सब्जी बहुत ही श्रद्धा के साथ का वितरण किया गया।
जेष्ठ मास के बड़े मंगल पर मितौली कस्बे में लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर स्थित गुप्ता क्लीनिक पर डॉक्टर आशीष गुप्त व करुणां शंकर गुप्त के सौजन्य से व नवीन तहसील परिसर के निकट सिंह खाद भंडार पर एसपी सिंह पत्रकार के द्वारा मीठा शरबत व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया वहीं बड़ी बाजार के प्राइमरी पाठशाला के निकट पुराने ठाकुरद्वारा पर डॉक्टर अभय शुक्ल न्यू जनसेवा क्लीनिक के द्वारा छोले, चावल शरबत ,तहसील परिसर के निकट सोहन लाल राठौर के द्वारा बूंदी शरबत ,राम सागर पाल के द्वारा खीर पूड़ी सब्जी, मितौली कस्बे के सब्जी व्यापारी समाजसेवी कुंदन लाल शर्मा के द्वारा पूड़ी सब्जी विजेंद्र गुप्ता उर्फ पोनी के सौजन्य से हलवा, शरबत व पत्रकार सचिन पांडे फत्तेपुर के द्वारा मीठा शरबत व बूंदी ,शिवाला तिराहे पर हनुमान मंदिर के निकट मुगुलीपुर साधन सहकारी समिति के सभापति रवि तिवारी व डॉ बलबीर सिंह यादव, सदस्य जिला पंचायत इमिलिया सुल्तान के द्वारा पूड़ी सब्जी खीर और कस्ता पेट्रोल पंप के सामने ठाकुर सौरभ सिंह डलुवापुर व कस्ता काजी कमालपुर मार्ग पर पिपरझला स्थित विद्या प्रकाश शुक्ला के द्वारा पूड़ी सब्जी बूंदी , विजय शुक्ल के द्वारा पूडी सब्जी खीर के साथ जगह जगह भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में हनुमान भक्तो माताओं बहनों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य बनाया।
