मितौली खीरी | विकासखंड मितौली के आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली में आशा क्लस्टर मीटिंग का आयोजन अधीक्षक डॉ देवेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया बैठक में नियमित टीकाकरण कोविड-19 टीकाकरण परिवार नियोजन प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना आयुष्मान गोल्डन कार्ड छय रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम की समीक्षा की गई बैठक में अधीक्षक डॉ देवेंद्र कुमार सिंह द्वारा सभी आशाओं को निर्देशित किया गया कि विभाग द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों में अपना शत-प्रतिशत योगदान दें और लक्ष्य अनुरूप कार्य को पूर्ण करें सभी आशाएं एएनएम अपने क्षेत्र में ग्राम वार सूची बनाकर लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करें अवसर पर ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद तैय्यब सिद्दीकी बी सी पी एम रोहित पाल टी एस यू से अन्नपूर्णा शुक्ला यूनिसेफ से अंकित मिश्रा बेम अमित सक्सेना उपस्थिति रहे।
