filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:0facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Auto; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
रिपोर्ट -पंकज कुमार
मितौली खीरी। विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत कस्ता में पुराने क्रेशर प्रांगण में खिचड़ी भोज का आयोजन पूर्व ब्लाक प्रमुख मितौली संचालक जिला सहकारी बैंक लखीमपुर खीरी राजीव वर्मा व पूर्व नगर संगठन मंत्री अमन वर्मा के सौजन्य से खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया भंडारे में मुख्य अतिथि कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने पहुंचकर पूजा अर्चना की और सुद्धी बुद्धी की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम आयोजक ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट स्थितियों का माल्यार्पण अंग वस्त्र देकर स्वागत अभिनंदन किया और अपने सहयोगियों के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा मकर संक्रांति के पावन पर्व को देखते हुए संकटी गणेश चतुर्थी पर देवों में अग्रपूजनीय भगवान गणेश जी के व्रत पर्व जो समस्त मातायें बहनें अपने पुत्रों और परिजनों के कष्ट निवारण हेतु विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी से कल्याण की कामना करती है। आज माताओं बहनों नें सकंटीं गणेश चतुर्थी का व्रत रखते हुए इस भोज में शामिल हुई है मैं उन्हें सादर अभिवादन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करता हूं और क्षेत्र के जनप्रिय नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव वर्मा ने इस पर्व को देखते हुए खिचड़ी भोज का आयोजन किया है मैं उन्हें बधाई देने के साथ-साथ धन्यवाद देता हू उन्होंने ने कहा ऐसे आयोजनों में शामिल होकर मुझे अपार हर्ष होता है कार्यक्रम आयोजक राजीव वर्मा, अमन वर्मा ने कहा जो हमारे एक बुलावे पर इस प्रीति भोज, खिचड़ी भोज कार्यक्रम में शामिल हुए हैं मैं उन्हें प्रणाम करने के साथ-साथ बंदन अभिनंदन करता हूं अगर आप सबका आशीर्वाद व सहयोग मझे प्राप्त होता रहेगा तो मैं इससे और अधिक बड़े-बड़े आयोजन आपका सेवक बन करता रहूंगा और आपकी सेवा में हर समय उपस्थित रहूंगा मंच का कुशल संचालन प्रदीप कुमार मिश्रा एडवोकेट ने किया इस अवसर पर भाजपा के समस्त देव तुल्य कार्यकर्ता, क्षेत्र के सम्मानित नागरिक देवी दुर्गा लक्ष्मी स्वरूप माताएं बहने मौजूद रहीं।

