संपादक – पंकज कुमार गौतम
विश्व धम्म ध्वज दिवस के अवसर पर नगर मोहम्मदी के मुख्य मार्गों पर धम्म ध्वज शोभा यात्रा दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में निकाली गई। जिसमें संत रविदास समिति मो. शंकरपुर छावनी व अम्बेडकर बुद्ध विहार समिति ग्राम बौंआ का अहम योगदान रहा। 8 जनवरी को बौद्ध धम्म के पंचशील ध्वज की स्थापना हुई थी उसी के अवसर पर प्रत्येक वर्ष शोभा यात्रा निकाली जाती है। यह शोभा यात्रा नगर मोहम्मदी के अम्बेडकर पार्क से शुरू होकर बाज़ार गंज, पुतन्नी चौराहा, पी डी कॉलेज तिराहा, अशोक चौराहा, तहसील गेट, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए पुनः अम्बेडकर पार्क में समापन हुआ। इस शोभा यात्रा में शामिल धम्म बंधु बुद्धं शरणम् गच्छामि, धम्मं शरणम् गच्छामि, संघं शरणम् गच्छामि के उदघोष करते हुए चल रहे थे समता सैनिक दल का की कड़ी सुरक्षा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

