filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0; module:1facing:0; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: ; sceneMode: Night; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 0.0; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;
रिपोर्ट – पंकज कुमार गौतम
मितौली खीरी। तहसील सभागार मितौली में स्वामित्व योजना के अंतर्गत स्वामित्व कार्ड(घरौनी )वितरण कार्यक्रम उप जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय व तहसीलदार मितौली की मौजूदगी में क्षेत्र से आए गृह स्वामियों को प्रमाण पत्र वितरण किये गये। जहां सबसे पहले प्रोजेक्ट के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री के विचारों को लाइव दिखाया गया। जहां यह योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही भूमि रिकॉर्ड का डिजिटल कारण ग्रामीण क्षेत्र का सशक्तीकरण स्वामित्व योजना के अंतर्गत 29,501 ग्रामों की 45,35,380 घरौनियों ( ग्रामीण आवासीय अधिकार अभिलेखो )
दर्ज करने के लिए ड्रोन के द्वारा सर्वे जो कराया गया था। आज उसी घरौनी योजना के तहत गांव के सर्वे के आधार पर घरों का स्वामित्व तय करना था,जिसके बाद उस व्यक्ति के नाम पर दस्तावेज तैयार होने थे। घर का दस्तावेज होने की दशा में जरूरतमंद अपनी जमीन के कागज के आधार पर जरूरत के अनुसर बैंक से ऋण भी ले सकते हैं। यदि आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं और आप घरौनी प्रमाण-पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना या घरौनी योजना के तहत एस एम एस भेजा जाएगा। आपको इस एसएमएस को अच्छी तरह पढ़ना है। इस एसएमएस में एक लिंक भी दी गई होगी। इसे ओपेन करके आप अपनी संपत्ति का घरौनी कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
दरअसल योगी आदित्यनाथ सरकार ने जमीन के विवादों को दूर करने के लिए सभी गांव की मैपिंग कर वहां रहने वाले प्रत्येक परिवार को जमीन का प्रमाण पत्र यानी घरौनी देना शुरू किया है। सरकार की इस योजना से गांवों में संबंधित जमीन पर रहने वालों को जहां उनका हक मिल सकेगा वहीं भूमि विवाद के मामलों में भी कमी देखने को मिलेगी। इस अवसर पर गांव से आयें गृह स्वामी काफी संख्या में उपस्थित रहे।

