मितौली पुलिस द्वारा, अवैध शस्त्र फैक्ट्री बरामद कर 02 नफर अभियुक्तों को अवैध निर्मित/अर्धनिर्मित शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण सहित गिरफ्तार किया गया
मितौली खीरी | पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व अवैध शस्त्रों के निर्माण बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी सुनीत कुमार के निर्देशन पर थाना मितौली पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री को बरामद कर 02 नफर अभियुक्तों रामलडैते पुत्र रामौतार व महेश पुत्र दर्शन को अवैध निर्मित/अर्धनिर्मित शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद कर गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना मितौली पर मु0अ0सं0 163/22 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
