निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने दिए निर्देश
लखीमपुर खीरी। शासन की मंशा के विपरीत संस्थागत प्रसव में पीछे और निजी अस्पतालों को लाभ पहुंचाने वाली आशाओं व अस्पतालों में तैनात स्टाफ कार्यवाही की तैयारी स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। इसके लिए इन की समीक्षा रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसे लेकर एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने सीएचसी मितौली के निरीक्षण के दौरान आदेश दिए हैं।
सीएचसी मितौली अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता द्वारा रविवार को सीएचसी का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान उनके द्वारा संस्थागत प्रसव को बढ़ाने के साथ ही हॉटस्पॉट पर एंबुलेंस तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ऐसी आशाओं और अस्पताल में तैनात अन्य कर्मचारियों पर भी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं जो गर्भवती माताओं के परिजनों को बहला-फुसलाकर या अन्य तरीके से निजी नर्सिंग होम में भर्ती करा रहे हैं और शासन की मंशा के विपरीत काम कर रहे हैं। इन सभी के कार्यों की समीक्षा के लिए बीपीएम मोहम्मद तैय्यब सिद्दीकी को रिपोर्ट तैयार करने के लिए आदेशित किया है। जिससे शासन की मंशा के विपरीत काम कर रहे लोगों पर कार्यवाही की जा सके। दोषी पाए जाने पर आशाओं का अन्य को नोटिस भी देने के निर्देश दिए हैं। निजी अस्पतालों पर नकेल कसने को लेकर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। वहीं यह भी कहा है कि हर कर्मचारी अपने अपने रूम की साफ-सफाई के व्यवस्था कराना स्वयं सुनिश्चित करें।
