रिपोर्ट – पंकज कुमार गौतम
मितौली खीरी। विकासखंड मितौली के सामने स्थित आदर्श इंटर कॉलेज मितौली खीरी में 78 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा के साथ प्रतिभा अलंकरण समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम ध्वजारोहण विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर रामचंद्र शुक्ल एवं कोतवाली प्रभारी मितौली राजू राव प्रधानाचार्य राजकुमार शुक्ल नें राष्ट्रगान के पश्चात भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसे डॉक्टर रामराखन पाल व पूर्व प्रधान गणेश शंकर गुप्त ने ध्वज दिखाकर रवाना किया। इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तत्पश्चात विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को मेडल व शील्ड देकर विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य जी के द्वारा देकर सम्मानित किया गया। मिष्ठान वितरण के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शुक्ल, करुणा शंकर गुप्त, रमाशंकर तिवारी, मोहनलाल यादव, पूर्व अध्यापक मोहम्मद इरशाद, पत्रकार व भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार शुक्ल, संतोष कुमार पांडे विद्यालय का समस्त स्टाफ बच्चे उपस्थित रहे।

