रिपोर्ट – क्राइम मंडल ब्यूरो – रोहित कुमार अर्कवशी
मितौली खीरी। कस्बा स्थित केदार सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज मितौली की समस्त छात्राओं ने विद्यालय के सभी छात्रों को राखी बांध कर भाइयों का मुंह मीठा कराकर ईस्वर से लम्बी उम्र की कामना कीं। साथ ही विद्यालय की समस्त छात्राओं ने राखी व मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ,जिसमे छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।प्रतिभागी छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक ब्रजेश सिंह व प्रधानाचार्य विनय कुमार मिश्रा ने पुरस्कार देकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर भानू तिवारी, रितु श्रीवास्तव, उमेश कुमार सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाये उपस्थित रहे।

