रिपोर्ट – पंकज कुमार गौतम
मितौली खीरी। 78 वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ बच्चों ने प्रभात फेरी निकाल कर धूमधाम से मनाया । तहसील मितौली मुख्यालय पर उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया वहीं विकासखंड मितौली मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी अमित सिंह परिहार द्वारा ध्वजारोहण करने के उपरांत स्वतंत्रता दिवस जानकारी दी गई। कस्बा मितौली स्थित के एस एम इंटर इन्टर कॉलेज में, मितौली कस्बे के आदर्श इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शुक्ल प्रबंधक रामचंद्र शुक्ल कोतवाली प्रभारी राजू राव द्वारा, राजा लोन सिंह इंटर कॉलेज में विद्यालय के प्राचार्य एसपी शुक्ला, बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय फत्तेपुर में ध्वजारोहण भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर द्वारा व एक पेड़ भारत मां के नाम लगाया और बच्चों को तिरंगा झंडा वितरित किए , मितौली कस्बे में सर्वप्रथम गांधी, चबूतरा, पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान मितौली नीरज कश्यप द्वारा, ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बीओ भगवान राव द्वारा, थाना मितौली के सामने स्थित सांई चिकित्सालय पर डॉक्टर प्रशांत शुक्ला द्वारा, रोहनलाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक मास्टर दिनेश कुमार द्वारा, द्वारा, वहीं चंद्रिका सिंह सुंदर सिंह महाविद्यालय में ध्वजारोहण विद्यालय के प्रबंधक अमित सिंह द्वारा, थाना परिसर में कोतवाली प्रभारी राजू राव द्वारा, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पर शमशेर बहादुर सिंह द्वारा, तहसील मितौली मुख्यालय सहित क्षेत्र में सरकारी एवं अर्ध सरकारी भवनो पर ध्वजारोहण विभागाध्यक्षों द्वारा किया गया। कस्ता कस्बे में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बनवारी लाल शुक्ला के आवास पर ध्वजारोहण रमेशचंद्र शुक्ल द्वारा किया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी पत्रकार और सुरेश कुमार शुक्ल ने अपने आवास पर ध्वजारोहण किया, सोनम चिकित्सालय पर डॉक्टर संदीप यादव, मेडोलेक्स चिकित्सालय पर प्रबंधक पुत्तीलाल डॉक्टर अनिल द्वारा, आदर्श इंटर कॉलेज मितौली में राष्ट्रगान के पश्चात भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ जिसमें डॉक्टर रामराखन पाल ने ध्वज दिखाकर रवाना किया उसके पश्चात विद्यालयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेंधावियों को मेडल और सील्ड देकर विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य व सम्मानित अतिथियों द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया।

