रिपोर्ट पंकज कुमार
मितौली खीरी। वन महोत्सव के मौके पर शासन के मिले लक्ष्य के सापेक्ष “एक बृक्ष मां के नाम” पौधारोपण एवं जन आंदोलन कार्यक्रम के तहत विकासखंड मितौली की ग्राम पंचायत तेंदुआ में कठिना नदी पर स्थित पौराणिक कष्ट हरण धाम मंदिर प्रांगण में कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, खंड विकास अधिकारी मितौली अमित सिंह परिहार, ग्राम प्रधान तेंदुआ हरिशंकर नें वृक्षारोपण एवं बचाव हेतु घेरा व बने गेट का फीता काट कर शुभारंभ किया वंही भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर नें चपरताला, बरदहा ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण किया। तहसील मितौली परिसर में उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय, तहसीलदार मितौली नें, आदर्श इंटर कालेज मितौली में प्रधानाचार्य राजकुमार शुक्ल की अध्यक्षता में, किसान सेवा सहकारी समिति मितौली में सभापति सचिन शुक्ल नें, थाना परिसर मितौली में पुलिस उपाधीक्षक शमशेर बहादुर सिंह कोतवाली प्रभारी मितौली राजू राव ने, ग्राम पंचायत मितौली में ग्राम प्रधान नीरज कश्यप, रोहन लाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक मास्टर दिनेश कुमार नें हरीतिमा, अम्रतवन, पंचवटी के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया, जिसमे फलदार पेड़ों में आम, अमरूद, जामुन, छायादार पेड़ों में गूलर, पीपल, पाकर, बट, नीम, कदंब, कंजी, अशोक, गोल्ड मोहर, सागौन, जामुन, आंवला, महुआ, सहजन, नीबू के पौधे रोपित किये गये वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, बीडीसी, क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिक महिलाएं मौजूद रहकर वृक्ष लगाने के साथ साथ देखभाल करने का संकल्प लिया।

