रिपोर्ट पंकज कुमार
मितौली खीरी। विकासखंड मितौली सभागार में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर नें पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा उत्तर प्रदेश में कुछ गरीब पात्र लोगों के राशन कार्ड नहीं बन पाये थे किसी तरह मेहनत मजदूरी करके वह अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रहे थे सरकार द्वारा दी जा रही निशुल्क राशन वितरण योजना से वंचित रह जाते थे तो ऐसे गरीबों की समस्या को देखते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिनके राशन कार्ड नहीं बने थे। उनके बनवाने के लिए मांग की थी।उनकी मंजूरी देते हुए एक हफ्ता में तत्काल राशन कार्ड लोगों के बनाने का आदेश जारी कर दिया है। और उन्होंने बताया कि जो भी राशन कार्ड जन सेवा केंद्र से ऑनलाइन कराने के बाद पूर्ति निरीक्षक कार्यालय या हमारे पास भी जमा कर सकते हैं। यह सेवा सिर्फ एक हफ्ता के लिए हैं। उसके बाद किसी के राशन कार्ड नहीं बनेंगे।

