रिपोर्ट -पंकज कुमार
लखीमपुर खीरी। समकेतिक शिक्षा के अंतर्गत 6 से 19 वर्ष के दिव्यांग बच्चो के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए विकास क्षेत्र मितौली के अंतर्गत सविलियन विद्यालय कस्ता खंड शिक्षा अधिकारी मितौली भगवान राव की अध्यक्षता में कैंप आयोजित किया गया। जिसमे सभी प्रकार के दिव्यांग 67 बच्चो ने उपस्थित होकर जिला अस्पताल से आए डॉक्टरों की टीम द्वारा परीक्षण करवाया गया। इसके उपरांत 47 दिव्यांग बच्चो के प्रमाण पत्र बनने की संस्तुति की गयी। इस अवसर पर फिजियोथेरेपी निखिल आर्य, विशेष शिक्षक राम निवास वर्मा, अनिल कुमार, अभिषेक सिंह, प्रहलाद शुक्ल, संजय कुमार, विवेक त्रिपाठी प्रधानाध्यापिका तारा देवी ने कैंप में उपस्थित बच्चो व अभिवावको का मनोयोग से सहयोग प्रदान किया।

