पसगवां पुलिस द्वारा, लूट की घटना का किया गया सफल अनावरण; लूट के 21,190 रु० नगद तथा 2 अदद अवैध तमंचा व 04 अदद जिंदा कारतूस सहित 02 अभियुक्त गिरफ्तार
पसगवां खीरी | पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में जनपद खीरी में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन में थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा दिनांक 19.05.22 की रात्रि गस्त व चेकिंग के दौरान 02 नफर अभियुक्तों 1.शिवम मिश्रा पुत्र विनीत मिश्रा नि0ग्राम कटका थाना पुवायां जनपद शाहजहांपुर 2.रामजीत पाण्डेय पुत्र राजेश पाण्डेय निवासी ग्राम अमेठिया थाना टडियावां जनपद हरदोई को कुतुबापुर शारदा नहर पुल के मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 2 अदद अवैध देशी तमंचा व 04 अदद जिंदा कारतूस तथा 21,190/- (इक्कीस हजार एक सौ नब्बे रुपये) व 01 अदद मोबाइल व 01 अदद मो0सा0 पल्सर रंग काला बरामद हुए। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि उनके द्वारा दिनांक 18.05.22 की रात्रि बरवर मोहम्मदी मार्ग बहद ग्राम शाहपुर से एक व्यक्ति से 22,000 रुपये छीन लिया गया था। जो इन लोगों के पास से बरामद हुए है व शेष रुपये खाने पीने में खर्च हो गये है, जिसके सम्बन्ध मे थाना मोहम्मदी खीरी पर मु0अ0सं0 239/22 धारा 392 भादवि पंजीकृत है। अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों का चालान मा० न्यायालय भेजा गया है।
