मितौली खीरी | पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में जनपद खीरी में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारंटी/जिलाबदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 22.05.2022 को क्षेत्राधिकारी मितौली महोदय के कुशल मार्गदर्शन में थाना मितौली पुलिस द्वारा जिलाबदर अभियुक्त महेश कुमार पुत्र बरातीलाल निवासी ग्राम गंगारामपुर थाना मितौली जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 162/22 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधि0 पंजीकृत करके अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय भेजा गया।
