सम्पूर्णानगर पुलिस द्वारा, 5000 रूपये के इनामिया गौवध निवारण अधि0 में वांछित अभियुक्त फिरोज को अवैध तमंचा-कारतूस व मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया
संपूर्णानगर खीरी | पुलिस अधीक्षक , संजीव सुमन के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 20.05.22 को थाना सम्पूर्णानगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 85/22 धारा 3/5/8 गौवधनिवरण अधि0 वांछित 5,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त फिरोज पुत्र रईस कुरैशी नि0 शेरपुर थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद मोटर साइकिल (UP26Q 5512) सुपर स्पेलन्डर बरामद किया गया, जिसके संबंध में थाना सम्पूर्णानगर पर आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।
