शक्ति” अभियान के अंतर्गत जी0जी0आई0सी0 कॉलेज धौरहरा की छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन व मिशन शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, अरुण कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में “मिशन शक्ति” अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों एवं उनके उत्पीड़न की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 20.05.2022 को श्रीमान क्षेत्राधिकारी धौरहरा द्वारा ‘जी0जी0आई0सी0 कॉलेज धौरहरा’’ में बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरो व साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरुक किया गया। नारी सुरक्षा/मिशन शक्ति अभियान के तहत हेल्प लाइन नम्बर वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 व साइबर हेलपलाइन 1930 तथा थानों के सीयूजी नम्बर आदि के बारें में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। जी0जी0आई0सी0 कॉलेज धौरहरा को राज्य सरकार द्वारा निर्गत मिशन शक्ति अभियान से संबंधित आदेश निर्देश से अवगत कराया गया तथा साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया।
