लखीमपुर खीरी। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव के द्वारा एक पत्र में अधिवक्ताओं को अराजक बता कर कार्यवाही करने की धमकी पर जनपद खीरी के अधिवक्ता भड़क गए। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष के आवाहन पर जिला व तहसील स्तर पर अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन व सदस्य अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल के द्वारा अधिवक्ताओं को अराजक व कार्यवाही करने के वाक्य पर उत्तर प्रदेश के समस्त वकील भड़क गए।
वहीं बार एसोसिएशन मोहम्मदी के अध्यक्ष गोविंद खरे की अध्यक्षता में बैठक हुई। उसके उपरांत मुख्यमंत्री के विशेष सचिव द्वारा अधिवक्ताओं को अराजक तत्व बताने पर अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। तथा उसके उपरांत उप जिलाधिकारी मोहम्मदी पंकज श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन देते समय तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
